मृतक युवक के शव को लेकर जमोडी थाने पहुंचे परिजन किया हंगामा मृतक युवक की हत्या करने का लगाया आरोप


सीधी धर्मेंद : विगत 30 मार्च को सीधी जिले की जमोडी थाना अंतर्गत हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनमें से सरदार साकेत नाम के युवक की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया रीवा में इलाज के दौरान उक्त घायल युवक सरदार साकेत की 3 अप्रैल को मौत हो गई जिसके बाद रीवा से एंबुलेंस में मृतक युवक के शव को लादकर मृतक के परिजन सीधी के जमोडी चौकी के सामने पहुंच गए और उन्होंने वहां पर दूसरे पक्ष पर हत्या के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस पर तत्काल कार्यवाही करने का दबाव बनाने लगे हालत यहां तक पहुंच गए कि महिलाएं सड़क पर बैठ गई और बातें चक्का जाम की होने लगी इसी दौरान मृतक युवक के चाचा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को मामले की जानकारी दी। हंगामे के दौरान जमोड़ी थाने के थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने समझदारी से काम लेते हुए पीड़ित पक्ष को काफी समझाइश दी और कहा कि अभी हमारे पास मार्ग डायरी नहीं आई है जैसे ही मर डायरी आएगी सभी तथ्यों की और बिंदुओं की बारीकी से जांच की जाएगी और इस मामले में जो भी दोषी सामने आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी थाना प्रभारी के आश्वासन और समझाइश के बाद मृतक के परिजन लाश को ले जाने के लिए तैयार हो गए और कुछ ही देर बाद लाश को लेकर चले गए हंगामे के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा से इस मामले में जानकारी चाही तो उन्होंने बताया यह घटना 30 मार्च की है अभी हमें मार्ग डायरी नहीं प्राप्त हुई है जिसके मिलते ही हम इस पर बारीकी से जांच करके दोषी जो भी सामने आएंगे उन पर कार्यवाही करेंगे। इस दुर्घटना में मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों के साथ एक्सीडेंट हुआ है उनके साथ मृतक की पुरानी रंजिश चल रही थी जिसकी वजह से उन्हें मृतक युवक की हत्या की आशंका है लेकिन इस मामले की सच्चाई जमोडी थाने की पुलिस के जांच के बाद ही सामने आएगी तब तक दोनों ही पक्षों को अपने.अपने तथ्य देकर जांच पूरी होने का इंतजार करना पड़ेगा।
