जिला दण्डाधिकारी के निर्देशन जिला जेल सीधी मे 66 बंदियो को लगा कोविड़ 19 का टीका

0 553
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शुक्रवार को जिला जेल सीधी में  बी एल मिश्रा के निर्देशन मे कोविड़ 19 संक्रामक बीमारी से रक्षा हेतु टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला जेल प्रमुख संजीव कुमार ने बताया कि जिला दण्डाधिकारी के निर्देशन मे कुल 66 बंदियो को 2 अप्रैल को कोविड़ 19 टीकाकरण किया गया। जिसमे डॉ संजीव गौतम श्रीमती शुशीला वर्मा ए एन एम श्रीमती बंदना द्विवेदी स्टाफ नर्स उपेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन के तहत टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष सहयोग प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम मे जिसमें 45 वर्ष के ऊपर 12 पुरूष दण्डित बंदी 1 महिला दण्डित बंदी एवं 3 विचाराधीन बंदी 50 पुरूष विचाराधीन बंदी लाभांवित हुए हैं। संजीव कुमार गेंदले जेल उप अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल के 44 अधिकारी कर्मचारियों को पूर्व मे ही कोविड़ 19 का टीका लग चुका है वहीं 2 शेष कर्मचारियों मे जितेन्द्र मिश्रा प्रहरी एवं कृष्ण कुमार सिंह प्रहरी को शुक्रवार को टीका लगवाया गया है। क्रमवद्ध एवं सुचारू कार्यक्रम को चलाने मे रामशंकर पटेल सहायक जेल अधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद साहू लक्ष्मण प्रसाद कोल संजू बंसल समीर खान अजय त्रिपाठी राहुल सिंह सहित अन्य जेल स्टाफका सहयोग रहा।

News TOP Footer