खेतों में खड़ी फसल हो रही है आगजनी का शिकार जिला मुख्यलय में है सिर्फ एक फायर ब्रिगेड अनदेखी पड़ रही है भारी

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले और आसपास के गांव में विगत 1 सप्ताह से चल रही तेज हवाओं की वजह से खेतों में खड़ी फसल आगजनी का शिकार हो रही है लेकिन चिंता की बात यह है कि आग पर काबू पाने और आग बुझाने के लिए जिला मुख्यालय में सिर्फ एक ही फायर ब्रिगेड कार्य करने की स्थिति में है ऐसी हालत में जब जिले में एक साथ दो चार जगह आग लग जाती है तो फिर भगवान ही मालिक रहता है लोगों की फसल घर मकान कुछ भी नहीं बचाया जा सकता विगत 1 सप्ताह में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है जब आग लग जाने के बाद लोगों ने फोन करके फायर ब्रिगेड की मदद मांगी लेकिन एक फायर ब्रिगेड होने की वजह से सभी जगह पर मदत नहीं पहुंचाई जा सकी और लोगों की खेत खलिहान घर तबाह हो गए जलकर राख हो गए जिले में फायर ब्रिगेड की कमी की इस समस्या को लेकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के सांसद से जब इस संबंध में सवाल उठाए तो वह भी फायर ब्रिगेड की जगह अपनी एंबुलेंस की उपलब्धियां गिनाने लगी लेकिन जब एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उन्हें बताया कि हम आपसे फायर ब्रिगेड की कमी के बारे में सवाल उठा रहे हैं इस पर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि आप इस बारे में कलेक्टर साहब से बात कर लीजिए और कहा की निश्चित तौर पर कलेक्टर साहब को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। जिले में फायर ब्रिगेड की कमी होना निश्चित तौर पर इस जिले के प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की वजह से यह स्थिति बनी है अब जबकि भीषण गर्मी का सीजन आ गया है तो कहीं न कहीं से आगजनी की खबरें आती हैं और लोगों की मदद की जरूरत होती है ऐसे में इस जिले में फायर ब्रिगेड का ना होना बहुत ही गंभीर विषय है उसके बाद भी जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का इस मामले में गंभीर न होना चिंताजनक बात है यदि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अति शीघ्र फायर ब्रिगेड की कमी को पूरा नहीं किया और जिले को दो.चार फायर ब्रिगेड जल्द नहीं उपलब्ध कराएं गए तो आने वाले समय जिले की जनता को आगजनी के कई खामियाजा भुगतने पड़ सकते हैं।
