नैनीताल में होली के रंगारंग कार्यक्रमों की हुई शुरुआत महिलाओ ने होली सद्भाव और सुरक्षा से मनाने का दिया सन्देश

0 710
Main Ad1

नैनीताल से हिमानी रौतेल : होली के त्यौहार को तो कहने के लिए अभी कुछ दिन शेष है लेकिन देश के कई राज्यों में होली का उल्लास अभी से देखने को मिलने लगा है आज हम आपको ले चलते हैं उत्तराखंड के नैनीताल में जहां पर होली के रंगारंग कार्यक्रमों की जोरदार शुरुआत हो चुकी है होली के रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय आर्य रहे जिन्होंने दीप जलाकर होली के शुभ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नैनीताल में आयोजित होली के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में कोरोना वायरस की झांकियां निकालते हुए महिलाएं मार्क्स पहनकर और सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए होली की मस्ती में झूमती नजर आई और उन्होंने देश की जनता को होली का त्यौहार सद्भाव और कोरोना महामारी से बचके सावधानी पूर्वक मनाने का संदेश दिया होली कार्यक्रम के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ की रिपोर्टर हिमानी रौतेल ने  महिलाओं से बात की तो उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे भी हमारी इस परंपरा कला संस्कृत का अनुसरण करें। नैनीताल से एन टीवी इंडिया न्यूज़ की विशेष रिपोर्टर हिमानी रौतेल की भेजी गई होली के रंगारंग कार्यक्रम की तस्वीरें देखिए और आप भी होली की उमंग में खो जाइए।

News TOP Footer