कलेक्टर ने वनाधिकार पट्टों के अमान्य दावों के निराकरण के लिए किया मौके पर निरीक्षण

सीधी धर्मेंद : 20 मार्च को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने वनाधिकार पट्टों संबंधी अमान्य दावों के निराकरण के लिए स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होने उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर इस विषय में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी अमान्य दावों के लिए स्थल निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहे। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार अभियान चलाकर 726 आदिवासी परिवारों को वनाधिकार हक प्रमाण पत्र वितरित किये गये हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि जांच उपरान्त आवेदनों के संबंध में वास्तविक जानकारी जैसे अमान्य करने के कारण वनमित्र पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अद्यतन करना सुनिश्चित करें। उन्होने उक्त सभी कार्यवाहियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
