सीधी में लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा

0 715
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 20 मार्च को लोकतंत्र के सम्मान में पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इसी कड़ी में तिरंगा यात्रा की प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री अंजु सिंह बघेल के उपस्थिति में सीधी शहर में जिला कांग्रेस कमेटी एवं उसके समस्त अनुषांगिक संगठनों द्वारा जवाहर कांग्रेश भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो स्थानीय गांधी चौक पहुंची जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया गांधी चौक पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तिरंगा यात्रा की प्रभारी प्रदेश महामंत्री अंजू सिंह बघेल ने कहा कि हम राष्ट्र नायक कुंवर अर्जुन सिंह तथा पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की धरती पर खड़े हैं और यहां से हम लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल है। गांधी चौक के बाद तिरंगा यात्रा कोविड के नियमों का पालन करते हुए अंबेडकर चौक पहुंची जहां पर संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया अंबेडकर चौक में पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया समापन के पूर्व यात्रा आम सभा में परिवर्तित हो गई इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया इस मौके पर कांग्रेस कमेटी की महामंत्री अंजु सिंह बघेल ने कहा की हम पूरे प्रदेश में विशेष रूप से विंध्य में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के साथ लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है और हर अन्याय और अपमान के खिलाफ हमारा संघर्ष सही दिशा की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में जनता हमें एक बार पुनः उसकी सेवा का मौका देगी। । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री अंजु सिंह बघेल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों के जबाब दिए।

News TOP Footer