जिले के कुशमी चकड़ौर बहरी में 23, 24 औरं 26 मार्च को होगा रोजगार मेले का आयोजन

0 627
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि ‘‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’’ अभियान के अन्तर्गत जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय एवं ग्रामीण आजीविका मिशन सीधी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि दिनांक 23.03.2021 को जनपद पंचायत कुसमी के जनपद परिसर में, 24.03.2021 को ग्राम पंचायत चकड़ौर के पंचायत भवन परिसर में एवं 26.03.2021 को तहसील बहरी के मंगल भवन में आयाजित किया जायेगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं, स्नातक/स्नातकोत्तर, आई.टी.आई. की योग्यता रखने वाले युवक एवं युवतियां रोजगार मेंले में भाग ले सकते हैं।

News TOP Footer