हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दर दर भटक रहा है पीड़ित आदिवासी परिवार

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम सलैया के आदिवासी परिवार अपने परिवार के एक सदस्य की हत्या का खुलासा ना हो पाने और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दर.दर भटक रहे हैं बताया गया कि विगत 10 माह पूर्व कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम सलैया में छोटी कोल नामक एक युवती के पिता की गांव के ही कुछ लोगों के ऊपर उसके पिता की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है हालांकि मामला काफी पुराना है और पुलिस इस पर जांच पड़ताल भी कर चुकी है लेकिन अब तक पुलिस पीड़ित परिवार को संतुष्ट नहीं कर पाई है जिसकी वजह से पीड़ित परिवार आज भी एसपी और कलेक्टर के कार्यालयों के चक्कर लगाता घूम रहा है इसी दौरान पीड़ित परिवार ने आज फिर से एक बार एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और जिले के अधिकारियों से इस हत्या का खुलासा करके दोषी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की मांग की। विगत 10 महीने से न्याय की उम्मीद लेकर आदिवासी परिवार भटक रहा है अब देखना यह है कि पुलिस विभाग इस पीड़ित आदिवासी परिवार की समस्या का निराकरण कैसे करता है और यदि हत्या की बात सच है तो हत्यारों को सलाखों के पीछे कैसे पहुंचाता है।
