कलेक्टर ने की अपील कहा कोविड संक्रमण से सावधानी रख शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्यौहार

0 814
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 16 मार्च को आगामी समय में होली एवं रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण महौल में मनाने के लिए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी समय में आने वाले त्यौहारों को परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ कोविड संक्रमण के बचाव के साथ मनाने पर विस्तृत चर्चा की गयी। होलिका दहन के समय विशेष सावधानी रखने के लिए कहा गया है जिससे आग लगने की दुर्घटनाएं नहीं हो तथा आवागमन प्रभावित नहीं हो। होली के त्यौहार में खतरनाक केमिकल रंगो, मोबीआयल आदि का प्रयोग नहीं किया जाए। सुरक्षित रंगों के साथ ही होली खेली जाए। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि विगत कुछ दिनांे में देश तथा प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के मामले बढ़ं हैं, ऐसे में त्यौहारों को मनाते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता हैं। उन्होने कहा कि जिले के विभिन्न संटरो में कोरोना का टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित एवं कारगर तरीका टीकाकरण है इसलिए 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गो का तथा 45 से 60 वर्ष तक के गंभीर पीड़ित व्यक्तियों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से करायें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुमावत ने कहा कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बलों द्वारा सतत रूप से निगरानी रखी जाएगी। उन्होने कहा कि शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले आराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने त्यौहारों को एक शांति पूर्ण एवं सदभाव के वातावरण में मनाने की अपील की है। सीधी जिला एक शांति प्रिय जिला है और वह अपनी इस परंपरा और विशिष्टता को बनाए रखेगा। बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer