अध्यक्ष रूबी सिंह और धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के विवाद ने लिया राजनितिक रंग बीजेपी ने लगाए भ्र्ष्टाचार के आरोप

0 681
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिवस जिले के मझौली में आयोजित एक शासकीय कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत मझौली की निवर्तमान अध्यक्ष रूबी सिंह और संबंधित क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम के बीच हुई कहासुनी के मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है और दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर अब हमलावर हैं और आरोप.प्रत्यारोप का दौर शुरू है विगत दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी सिंह के साथ विधायक द्वारा अपमान किए जाने का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी द्वारा विधायक के पुतले का दहन किया गया था वहीं 16 मार्च को राजनीति फिर गरमाई और जिला भाजपा कार्यालय में जिले के बीजेपी अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें मझौली के बीजेपी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे जिन्होंने नगर पंचायत मझौली की पूर्व अध्यक्ष रूबी सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अध्यक्ष रूबी सिंह द्वारा उल्टे विधायक का अपमान किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला बीजेपी अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के ऊपर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए गए और कागजों के द्वारा तथ्य भी प्रस्तुत करने के प्रयास किए गए। पत्रकार वार्ता के दौरान सिटी हलचल ने जब जिले के बीजेपी अध्यक्ष से जानना चाहा कि यह एक शासकीय कार्यक्रम था क्या शासन प्रशासन की तरफ से नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई या शिकायत की गई है या फिर दोनों ही पार्टियों द्वारा सिर्फ सियासत की जा रही है। जिला बीजेपी अध्यक्ष ने जो कहा वह दोनों ही तरफ से हो रही राजनीति को स्पष्ट तौर पर जाहिर करता है हालांकि इस मुद्दे में अब दोनों ही पक्ष एक दूसरे की कमियों को उजागर करने पर तुले हुए हैं जबकि प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद अब तक प्रशासन ने किसी भी पक्ष कि कोई भी शिकायत नहीं की है अब देखना यह है कि आने वाले समय में दोनों ही दलों के बीच हो रही सियासत में प्रशासन किस तरफ करवट लेता है।

News TOP Footer