गांधीग्राम से आए ग्रामीणों ने विगत 3 महीने से उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत की

0 656
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 16 मार्च को सीधी जिले से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गांधीग्राम से 2 दर्जन से भी ज्यादा आए ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट में एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी फरियाद सुनाई और बताया कि उन्हें विगत 3 महीने से उनके उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है जिससे उनका खाना पानी सब बंद हो गया है आगे ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार से जब हम लोग गल्ला मांगते हैं तो वह कहते हैं कि अभी वहां से खाद्यान्न नहीं आया है ग्रामीणों की बात सुनने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ को मौके पर ही मौजूद संबंधित उचित मूल्य दुकान के कोटेदार ने बताया कि उसने विगत 4 माह पूर्व तक का खाद्यान्न इन गरीबों को रजिस्टर में एंट्री करके वितरित कर दिया है लेकिन मशीन की खराबी की वजह से विगत 3 महीने का खाद्यान्न नहीं दे पाया है क्योंकि खाद्यान्न नहीं आया है जबकि ग्रामीण खाद्यान्न की मांग कर रहे हैं आगे कोटेदार ने एनटीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि उसने इस समस्या की जानकारी जिले के अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया और ना ही ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है जिसकी वजह से यह समस्या खड़ी है। कोटेदार के बताए अनुसार ग्रामीणों की समस्या सत्य है लेकिन एक सच यह भी है कि जिला मुख्यालय से संबंधित कोटे में अनाज ना पहुंचने की बात हो रही है ऐसे में जब वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया है तो फिर उसके बाद इस समस्या का निराकरण ना किया जाना निश्चित तौर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की लापरवाही को प्रदर्शित करता है जिला प्रशासन को चाहिए कि इस विवाद से जुड़े संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएं जिससे इस समस्या से ग्रामीणों को छुटकारा मिल सके।

News TOP Footer