धौहनी से भाजपा विधायक और महिला मंच पर सरेआम भिड़े, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं।

सीधी धर्मेंद्र : सीधी जिले की मझौली नगर परिषद में आयोजित एक कार्यक्रम में धौहनी से भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम और मझौली नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा रूबी सिंह के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है 12 मार्च, शुक्रवार को नगर परिषद मझौली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में धौहनी से भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम एवं सीधी भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मझौली नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा रूबी सिंह लोगों को संबोधित कर रहीं थी। अपनें संबोधन में निवर्तमान अध्यक्षा नें लोगों से पूछा की, विधायक जी नें नगर परिषद के किसी भी वार्ड में नलकूप या हैंडपम्प लगवाया है क्या। इतना सुनते ही भाजपा विधायक भड़क उठे और कहा यह सरकारी कार्यक्रम है और आप यहां ऐसे बात नही कर सकती। भाजपा विधायक नें निवर्तमान अध्यक्षा को कार्यक्रम से बाहर निकालनें एवं माईक बंद करनें की भी बात कही। भाजपा विधायक नें आगे बोलते हुये निवर्तमान अध्यक्षा को कहा को आप को कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया जायेगा और आप का माईक बंद कर दिया जायेगा। साथ ही विधायक नें कहा की आप को जो भी बात करनी है बाजार में जाकर करिये। भाजपा विधायक एवं मझौली नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा के तू-तू मैं-मैं के बीच भाजपा कार्यकर्ता “भारत माता की जय” एवं “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे। साथ ही जब निवर्तमान अध्यक्षा नें मंच से बोलना जारी रखा तो विधायक के आदेश पर उनका माईक बंद कर दिया गया। निवर्तमान अध्यक्षा नें भाजपा विधायक पर महिलाओं का सम्मान ना करनें का लगाया आरोप। मझौली नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा रूबी सिंह नें भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम पर आरोप लगाते हुये कहा की, भाजपा विधायक महिलाओं का सम्मान नही करते, उन्होनें कहा की मझौली नगर परिषद में नल जल पेय योजना मेरे प्रयासों के द्वारा लायी गयी, लेकिन भाजपा विधायक इसका श्रेय खुद ले रहें। निवर्तमान अध्यक्षा नें आगे कहा की, भाजपा विधायक को इस बार यहां की जनता जरूर जबाब देगी। NTV India news केे लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट l
