युवक की खून से सनी मिली लाश बेरहमी से की गई ह्त्या पुलिस जांच में जुटी

0 418
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 13 मार्च को सीधी शहर के मडरिया बाईपास सड़क के किनारे एक युवक की खून से सनी लाश मिलने पर सनसनी फैल गई घटना की जानकारी मिलने पर जमोरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की लाश का पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया घटना को लेकर बताया गया कि मृतक युवक का नाम अवनीस सिंह पिता कैलाश सिंह बघेल निवासी वार्ड नंबर 24 है युवक की उम्र 32 वर्ष बताई गई है बताया गया कि मृतक युवक एक दिन पहले ही लापता हुआ था जिसके बाद दूसरे दिन उसकी लाश मिली है लाश में गंभीर चोटों के निशान साफ साफ दिखाई दे रहे हैं जो युवक की हत्या का संकेत दे रहे हैं इस मामले को लोग पैसे के लेनदेन से भी जोड़कर देख रहे हैं क्योंकि मृतक युवक उधारी देने का भी काम करता था ऐसा लोगों का कहना है फिलहाल पुलिस इस अंधे हत्याकांड को लेकर गंभीर नजर आ रही है और हत्यारों की तलाश में तत्परता से जुटी हुई है सिटी हलचल ने इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि जल्दी इस हत्या का पुलिस पर्दाफाश करेगी और हत्या के कारणों को उजागर करेगी अब देखना यह है कि पुलिस के इस दावे के बाद पुलिस हत्यारों तक पहुंचने में कितना समय लेती है। लेकिन तब तक तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

News TOP Footer