जनसुनवाई में 169 आवेदन प्राप्त हुए समस्याओं के समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

सीधी धर्मेंद : 9 मार्च को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ अंचलों से आये हुये 169 आवेदकों की समस्याओं को पूरी संवेदना के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये। श्री चैधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं का आवेदन में अंकित समय-सीमा के अंदर ही गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पात्र हितग्राहियों को सहज एवं सुगम रूप से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। गरीब, वंचित एवं असहाय लोगों की आगे आकर मदद करें तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर के शुक्ला, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें। आज जनसुनवाई में समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं सीईओ जनपद पंचायत एप के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।
