जनसुनवाई में जिला मुख्यालय तक आने की जरूरत नहीं खण्ड तहसील मुख्यालयों में भी आयोजित होगी जनसुनवाई

0 698
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जनसुनवाई में कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाता है। जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में आवेदक आते हैं। ऐसे आवेदकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चैधरी द्वारा नवाचार करते हुए आगामी मंगलवार से प्रत्येक खण्ड एवं तहसील मुख्यालय में जनसुनवाई आयोजित करने के आदेश जारी किए गए हैं। जहां सभी विभागों के खण्डस्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगें। इसके साथ ही कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर जनसुनवाई का बेहतर परिणाम लाने की अभिनव पहल की गई है। विगत दो सप्ताह से सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं सीईओ जनपद पंचायत एप के माध्यम से  जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़ रहे हैं, जिससे जिला स्तरीय जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की समस्याओं के संबंध में खण्ड स्तर से शीघ्र जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण के लिए निर्देशित किया जा रहा है। आगामी सप्ताह से जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय जनसुनवाई एप के माध्यम से जुड़ी रहेंगी जिससे बेहतर संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि खण्ड स्तर पर जनसुनवाई आयोजित होने से आवेदकों को अपने समस्याओं के लिए जिला स्तर तक आने की आवश्यकता नहीं होगी। उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण संभव हो सकेगा।

News TOP Footer