सीधी के थाना कोतवाली में महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

0 204
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिला सीधी के थाना कोतवाली प्रांगण में महिला सशक्तिकरण विषय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में कलेक्टर पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपर कलेक्टर स्वास्थ्य विभाग खेल एवं युवा कल्याण विभाग चाइल्डलाइन सखी सेंटर एनजीओ  गणमान्य नागरिक और विद्यालय के छात्राओं की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम में मंच का संचालन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया कार्यक्रम में विगत माह में महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए गए अभियान सम्मान को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग में पदस्थ नारी शक्ति द्वारा दिए गए योगदान के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र और शील्ड वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया। इसी कड़ी में कोरोना महामारी के घोर संकट काल में संकट से उबरने हेतु अपना योगदान देने वाली एनजीओ संस्थाओं को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण के बच्चों द्वारा सेल्फ डिफेंस की अद्भुत तकनीको का प्रदर्शन कर महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मरक्षा हेतु जागरूक कर विभिन्न जानकारियां दी गई।  कार्यक्रम के अंत में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क थाना कोतवाली का अनावरण कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने कहा कि सृष्टि के सृजक को सशक्तिकरण की आवश्यकता नहीं केवल उसे उसकी शक्ति का भान कराने की आवश्यकता है नारी स्वयं सशक्त है जो सृष्टि का सृजन करती है वह सर्वशक्तिमान है ।

News TOP Footer