अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इण्डिया कैम्पेन के तहत मिनी मैराथन का हुआ आयोजन

0 189
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : संचालनालय, खेल और युवा कल्याण विभाग म0प्र0 भोपाल एवं माननीय खेल मंत्री जी के निर्देशानुसार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च 2021 को फिट इंडिया कैम्पेन के तहत जिला स्तर पर महिला सम्मान में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन में पुलिस विभाग, महिला बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग, खेल संघ एवं संस्थाओं की महिलाएं एवं बालिकाओं ने भाग लिया। मिनी मैराथन का शुभारंभ कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। मिनी मैराथन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-01 के खेल मैदान से प्रारंभ होकर – गांधी चैराहा – लालता चैक – पटेल पुल चैराहा से सर्वोदय चैराहा, कोतवाली रोड़ होते हुये शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-01 के खेल मैदान में समापन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, थाना प्रभारी कोतवाली, रक्षित निरीक्षक, सुबेदार, महिला बाल विकास विभाग, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग, जिला खेल प्रशिक्षक, ब्लाक समन्वयक खेल विभाग, पत्रकारबंधु एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।

News TOP Footer