यातायात नियमों के प्रति छात्रों को किया जाएगा जागरूक

0 799
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कोई भी व्यक्ति चाहे वह सवारी, चालक या पैदल यात्री हो उसने सड़क के किनारे लगे विभिन्न चिन्हों पर अवश्य ही गौर किया होगा, इनसे महत्वपूर्ण उद्देश्य पूरा होता है। यह महत्वपूर्ण सड़क निर्देश रास्तों के मार्गदर्शक, चेतावनियों और यातायात नियामक के रूप में हमारी मदद करते हैं। यातायात नियंत्रण के साधन के रूप में इन चिन्हों पर पूरा ध्यान देना उनका सम्मान और चालक द्वारा उनका पालन करना जरूरी है। विद्यार्थियों के लिये सड़क चिन्हों की जानकारी बहुत आवश्यक है। यह विद्यार्थी आने वाले समय के योग्य एवं जिम्मेदार और जागरूक नागरिक है। विद्यार्थियों को सड़क चिन्ह एवं यातायात विषय में जानकारी देना अतिआवश्यक है। उक्त को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि विद्यार्थियों के बीच सड़क संकेत की जानकारी एवं यातायात जागरूकता हेतु निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रैली, पेन्टिंग, इत्यादि जागरूकता कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करें। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यातायात संकेत तीन प्रकार के होते हैं, पहला जो आदेश देते है, संकेत जो चेतावनी देते है एवं संकेत जो सूचना प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रकार के संकेत का आकर भिन्न होता है। गोलाकार संकेत आदेश देते हैं, त्रिकोणी संकेत चेतावनी देते हैं और आयताकार संकेत सूचना प्रदान करते है। इन सभी संकेतों की जानकारी छात्रों सहित प्रत्येक नागरिक को होनी चाहिए तथा सुरक्षा की दृष्टि से इनका पालन किया जाना अनिवार्य है।

News TOP Footer