कमर्जी पुलिस ने एंबुलेंस वाहन में पकड़ा 1लाख 18 हजार कीमती 1440 लीटर डीजल

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी तथा उनकी टीम ने भारी मात्रा में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल का परिवहन करने वाले आरोपी रामायण प्रसाद केवट पिता बाबूलाल केवट निवासी मड़ीला थाना कमर्जी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। बताया गया की थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एंबुलेंस वाहन में एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से डीजल लेकर आ रहा है सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कमरजी द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 0844 को रोक कर वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें ड्रमों में 1440 लीडर डीजल लोड पाया गया। आरोपी का यह कृत्य डीजल की कालाबाजारी 3ध्7 ईसी एक्ट के तहत दंडनीय होने से उक्त वाहन तथा वाहन चालक को थाना लाकर डीजल जप्त करते हुए आरोपी चालक रामायण प्रसाद केवट पिता बाबूलाल केवट तथा वाहन स्वामी बालकृष्ण प्रधान पर वैधानिक कार्यवाही की गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह सहायक उपनिरीक्षक शत्रुघ्न भारती जगदंबा पांडे प्रधान आरक्षक रण बहादुर सिंह आरक्षक शैलेंद्र सिंह अवधेश कुशवाहा अमर सिंह तथा चालक आरक्षक अजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
