प्रधानमंत्री जन औषधि मेडिकल केन्द्र सीधी में मनाया गया जन औषधि दिवस

सीधी धर्मेंद : 7 मार्चको प्रधानमंत्री जन औषधि मेडिकल केन्द्र सीधी में जन औषधि दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के 7500 वें जन औषधि केन्द्र का उद्वघाटन कर वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जन औषधि दिवस कोे सम्बोधित किया। जन औषधि स्टोर एलण्ईण्डी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से रूबरू हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्वबोधन के उपरान्त सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा गरीब एवं मध्यम परिवार सहित प्रत्येक आम आदमी की सम्पूर्ण जमा पूजी इलाज में खर्च हो जाती है। यहा तक की दबाई के कर्ज के बोझ के तले उन्हे दबकर जीना पड़ता है। जन औषधि की दवाइया बाजार मूल्य से 50 से 70 प्रतिशत कम मूल्य में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे देश के साथ हीं जिलें में उपलब्ध करायी जा रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार है। भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना की दवा इतनी कम रेट में है कि अब आम आदमी को इलाज के लिए ज्यादा जमा पूजी खर्च नही करनी होगी। इस अवसर पर कलेक्टर रविन्द्र चौधरीए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा बीएल मिश्रा सिविल सर्जन डाॅ डी केद्विवेदी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के के तिवारी जिला महामंत्री डाॅण्देवेन्द्र त्रिपाठी सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।
