आरईएस विभाग द्वारा वनाई जा रही खिरखोरी से बारी बाया बौढहा पहुंच सड़क की उडी धज्जियां वनते वनते पड़ गई दरार

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में सड़क निर्माण को लेकर कुछ जगहों पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है शासन प्रशासन की मंशा है कि गांव में अच्छी और डामर युक्त सड़क हो उसके लिए शासन पर्याप्त राशि भी उपलब्ध करा रहा है लेकिन इस व्यवस्था को अंजाम देने वाले जिम्मेदार लोगों और ठेकेदारों द्वारा शासन की योजना की ही बलि चढ़ाई जा रही है ऐसा ही एक मामला सीधी जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर ग्राम खीरखोरी से बारी बाया बौढहा पहुंच मार्ग में देखने को आ रहा है जहां पर आरईएस विभाग द्वारा डामरी कृत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी लागत लगभग ₹80 लाख की बताई जा रही है लेकिन उक्त सड़क अपने निर्माण अवधि में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती हुई साफ साफ दिखाई दे रही है संबंधित ठेकेदार द्वारा रोड का डामरीकरण किया जा रहा है और सारी गुणवत्ता को एक किनारे रख दिया गया है जिसकी वजह से रोड बनते ही रोड की गिट्टी उखड कर बिखरने लगी है 7 मार्च को उक्त रोड के कवरेज के दौरान सिटी हलचल ने देखा कि ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही उक्त रोड गुणवत्ता विहीन है और डामर की हुई सड़क अभी से उखाड़ने और फटने लगी है जिसकी बानगी पूरे रोड में देखने को मिल जाएगी सिटी हलचल के रोड कवरेज के दौरान मौके पर मौजूद कई ग्रामीण महिलाओं ने भी घटिया सड़क निर्माण पर सवाल उठाए और कहा कि इस भ्रष्टाचार को देखने वाला कोई नहीं है। खीरखोरी ग्राम से वन रही सड़क को लेकर कई जिम्मेदार नागरिकों ने भी घटिया सड़क के निर्माण पर अपनी चिंता जताई और कहा कि शासन प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है यह सब भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क की दुर्दशा भी मीडिया के कैमरे के सामने दिखाई। मीडिया को अपनी जानकारी देने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस भ्रष्टाचार की शिकायत जिले के आला अधिकारियों से भी की है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई ग्रामीणों से बात करने के बाद सिटी हलचल ने कुछ समय बाद जब इस संबंध में विभाग के कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी से बात की तो उन्होंने कहा कि वह इस सड़क निर्माण के निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं और कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच गए जहां पर उन्होंने सिटी हलचल के साथ पूरी सड़क का पैदल चलकर निरीक्षण किया और सड़क की हालत को देखकर अपनी चिंताएं जाहिर की और कहा कि सड़क में जो दरार आ गए हैं वह कैसे ठीक होंगे उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से भी बात की और कहा कि वह इस सड़क को ठीक कराआएंगे और इसकी गुणवत्ता पर ध्यान देंगे। लेकिन खीरखोरी से बारी बाया बौढहा वन रही सड़क की जो दुर्दशा है उसे देखकर किसी भी स्थिति में नहीं लगता कि यह सड़क अब गुणवत्ता युक्त हो पाएगी ऐसे में देखना है की प्रशासन क्या इस ओर ध्यान देगा या यह सड़क भी भ्र्ष्टाचार का पर्याय वन जाएगी।
