कोष्टा गांव में छुही खदान धसने से एक महिला की हुई मौत दो महिलाएं दबकर घायल हुई

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के के जमोड़ी थाना अंतर्गत छुही खदान धसने से एक महिला की मौत की खबर है वहीं मिट्टी में दबकर दो महिलाएं घायल हो गईं हैं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना जमोड़ी थाना के कोष्टा गांव की है घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पीडि़त महिलाओं को अस्पताल भेजा गया बताया गया की यह महिलाएं घर की पुताई के लिए गांव से कुछ दूर स्थित मिट्टी की खदान में छुही लेने गईं थीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह कोष्टा गांव निवासी कुछ महिलाएं और पुरूष छुही मिट्टी लेने गांव से करीब 4 किमी दूर खदान में गईं थीं जहां करीब 7 बजे सभी लोग जब छुही की खुदाई में अंदर गए उसी दौरान 6 फिट लम्बी चौड़ाई की भूधर छुही मिट्टी खदान धस गई मिट्टी धसने से उसके अंदर घुसी महिला ललनी यादव पति सुखनंदन यादव उम्र 44 वर्ष निवासी कोल्हुआ कमलावती गोंड़ पति विश्वनाथ गोंड़ 40 वर्ष निवासी कोष्टा एवं बुटउआ गोंड़ पति रमेश गोंड़ 47 वर्ष निवासी कोष्टा दब गईं यह देख साथ में गए अन्य लोगों द्वारा शोर किया गया जिस पर आवाज सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिलाओं को निकालने के लिए मिट्टी के मलवे को हटाने लगे। जब तक मिट्टी का मलवा हटाकर महिलाओं को निकाला गया तब तक देर होने की वजह से ललनी यादव की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके से पहुंच गई थी जहां घायल हुई कमलावती गोंड़ एवं बुटउआ गोंड़ को वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया दोनों घायल महिलाओं का उपचार चल रहा है पुलिस द्वारा इस घटना में मर्ग कायम कर मृतक महिला का पीएम बाद शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया है।
