फर्जी टीपी के सहारे कोयले का परिवहन करने वाले ट्रक को पिपराव पुलिस ने पकड़ा

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में एक टीपी पर दो से तीन बार खनिज सामग्री का परिवहन किया जा रहा था जिसकी शिकायत लगातार थाना व चौकियों में की जा रही थी विगत माह कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले का भंडाफोड़ करते हुए फर्जी टीपी के सहारे कोयले का परिवहन करने वाले ट्रक को जप्त कर मामला दर्ज किया गया था अब ऐसा ही एक मामला पिपरांव चौकी में सामने आया है जहां कम्पनी से लोड कोयले को गंतव्य स्थान पर न पहुंचाकर बाणसागर नहर के किनारे रोड में कोयले को डंप को करते एक ट्रक को जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपराव विशाल शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि बाण सागर नहर के किनारे ट्रक चालक द्वारा कालाबाजारी करने के उद्देश्य से कोयले को डंप किया जा रहा है जिसके बाद ड्राईवर के मंसूबे पर पानी फेरते हुए चौकी प्रभारी मौका न गंवाते हुए तत्काल दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और ट्रक चालक से कागजातों की मांग की ड्राईवर द्वारा दी गई टीपी में 27 फरवरी को शायं 6 तक बैध पाई गई तथा टीपी में शारदा हाईवाल अनूपपुर से कोयला लेकर लखनऊ जाना बताया गया था ट्रक में 28.94 टन कोयले लदे होने का जिक्र था लेकिन ट्रक की जब पड़ताल की गई तो उसमे काफी कम कोयला लदा हुआ था जिसको चौकी प्रभारी विशाल शर्मा द्वारा जप्त करते हुए चौकी परिसर में खड़ा करा दिया गया है और चालक बृजेन्द्र पटेल पिता अनार सिंह पटेल 30 साल जिला देवास के ऊपर 379/414 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर पूंछतांछ की जा रही है उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी विशाल शर्मा और स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा
