विधायक केदारनाथ शुक्ल ने जिले में चल रहे मिनी स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की

सीधी धर्मेंद : विधायक केदारनाथ शुक्ल द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी अन्तर्गत किए जा रहे कार्यें की विस्तृत समीक्षा की गयी। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा सीधी प्रवास के दौरान मिनी स्मार्ट सिटी के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के मंशानुसार सीधी शहर को विकसित किये जाने हेतु कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा को ध्यान में रखने की आवश्यकता है। विधायक श्री शुक्ल ने मिनी स्मार्ट सिटी अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट दो दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने परियोजना प्रबंधक एमपीयूडीसीपी आईयू रीवा आर.के चैधरी को कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा है। विधायक श्री शुक्ला द्वारा पेयजल प्रदाय योजना तथा स्वच्छता सर्वेक्षण की भी विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होने सीधी शहर के सर्वागीण विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा शहर को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि शहर को वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए विकसित किया जाए। बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, उपखण्ड अधिकारी नीलांबर मिश्रा, गणमान्य नागरिक गुरूदत्तशरण शुक्ल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
