अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य निर्धारण के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित हुई

0 211
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला पंजीयक ने जानकारी देकर बताया है कि जिले के अन्तर्गत आने वाली अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य निर्धारण के लिये गाइड लाईन वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभाकक्ष में  आयोजित की गई। बैठक में उप जिला मूल्यांकन समिति सीधी तथा रामपुरनैकिन द्वारा प्रस्तावित मूल्यों पर चर्चा उपरांत सहमति व्यक्त की गई है। उन्होने बताया कि अचल सम्पत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण में गाइड लाईन जिसमें विगत पांच वर्षों से कोई वृद्धि नहीं की गई है तथा साथ ही वर्ष 2019 में  गाइड लाईन दरों में 20 प्रतिशत की कमी की गई, उक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर मूल्य वृद्धि प्रस्तावित की गई है। सघन व्यवसायिक क्षेत्रों जहां आवासीय दरें व्यवसायिक दरों के समान हो गई है वहां आवासीय एवं व्यवसायिक दरें समान रखी जाए। उन वार्डों में जहां कृषि की प्रासंगिकता नहीं रह गयी है वहां कृषि भूमि की दरें न खोली जाए। बैठक में उप जिला मूल्यांकन समिति द्वारा दिये गये प्रस्ताव का जिला मूल्यांकन समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। अंतिम प्रस्तावों के अवलोकन कार्यालय जिला पंजीयक सीधी या उप पंजीयक कार्यालय सीधी में किया जा सकता है तथा 25 फरवरी 2021 तक सुझाव आदि प्रेषित किये जा सकते हैं। बैठक अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, विधायक सीधी के प्रतिनिधि गुरुदत्त शरण शुक्ला, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि., कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग तथा पंजीयन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer