आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सीधी धर्मेंद : 22 फरवरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन मध्य प्रदेश द्वारा अपनी मांगों को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में आंदोलन प्रदर्शन करके जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपा है सीधी जिला मुख्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन ने सीधी शहर की सड़कों में उतर कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर अपना आंदोलन खत्म किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन की मांगों में मानदेय से अनुचित तरीके से काटी गई राशि का एरियर सहित भुगतान करके सेवानिवृत्ति पर राशि देने की घोषणा को लागू करने और उसे इसी बजट में पारित करने की मांग शामिल है प्रदर्शन करके तहसीलदार को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन मध्य प्रदेश सीधी की महासचिव ने सिटी हलचल को अपनी मांगों की जानकारी दी और कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो हम अब अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
