शिकायतकर्ताओं से संवाद कर संतुष्टिपूर्वक शिकायतों का निराकरण करायें कहा कलेक्टर रविन्द चौधरी ने

0 135
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतकर्ताओं से संवाद करें तथा शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज करायें। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करें तथा शिकायतों के कारणों को चिन्हांकित कर उन्हें निराकृत करने की पहल करें। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि जिले की स्थित सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण में अच्छा हो इसके लिए प्रयास किए जाएं। उन्होने हितग्राही मूलक योजनाओं संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर श्री चैधरी ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के गणवेश सिलाई का कार्य स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा ही किया जायेगा। उन्होने निर्देश दिए हैं कि गणवेश सिलाई में समय-सीमा तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को उक्त कार्य में निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि यदि गणवेश सिलाई का कार्य समूह की महिलाओं के अतिरिक्त होता पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी। अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा कलेक्टर्स एवं कमिश्नर्स- कांफ्रेस के एजेण्डा संबंधी विषयों की समीक्षा की गयी। उन्होने गत माह की बैठक के निर्देशों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा आगामी माह की समीक्षा बैठक के विषयों संबंधी जानकारी कलेक्टर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश में स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रथम 5 एवं अंतिम 5 स्थानों में रहने के कारणों के विषय में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा चाही गयी कर्मचारियों की जानकारी फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, समस्त उपखण्ड अधिकारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer