कलेक्टर रवीन्द चौधरी ने की मिनी स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा कार्यों की गति में तेजी लाने के दिए निर्देश

सीधी धर्मेंद : 22 फरवरी को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत नगर पालिका परिषद सीधी में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होने कार्यों की गति में तेजी लाने तथा संसाधनों को बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, विधायक सीधी के प्रतिनिधि गुरूदत्तशरण शुक्ल, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, सीएमएचओ डाॅ. बी.एल. मिश्रा, कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन रीवा संभाग एच. एस. मिश्रा, परियोजना प्रबंधक एमपीयूडीसी पीआईयू रीवा आर.के. चैधरी, सीएमओ कमला कोल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी अंतर्गत किए जा रहे कार्यों पेबर ब्लाक, बस स्टैण्ड, बायो ट्वायलेट, वाटर एटीएम, शेल्टर, सौन्दर्यीकरण, सूखा नाला कार्योें आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी। कलेक्टर श्री चैधरी ने शेल्टर, वाटर एटीएम एवं बायो ट्वायलेट के लिए चिन्हांकित स्थानों के निरीक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होने कल तक सभी स्थानों का चिन्हांकन कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होने प्रमुख मार्ग पर लाइटिंग एवं वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रमुख स्थानों पर महत्वपूर्ण साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
