मोहनी देवी स्टेडियम चुरहट आज से होगा स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट

0 225
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राष्ट्र नायक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री पंजाब के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट मोहनी देवी स्टेडियम चुरहट में दिनांक 15 फरवरी  से होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया है कि टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 15 फरवरी को कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अर्जून ब्रिगेड के संभागीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह के द्वारा होगा टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। चुरहट में मोहनी देवी स्टेडियम में आयोजित इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र के सभी क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर मीडिया के साथियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है स्वर्गीय कुँवर अर्जुन सिंह के अनुयाई और क्रिकेट प्रेमी इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे यह क्रिकेट टूर्नामेंट अपने आप में ऐतिहासिक होगा क्योंकि इसमें सम्मिलित होने वाले खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल मोह लेंगे उल्लेखनीय है कि राष्ट्र नायक स्वण्कु अर्जुन सिंह जितने बड़े राजनेता थे उससे भी कहीं बढ़कर खेल साहित्य और कला को बढ़ावा देने वाले थे पंकज सिंह ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से उक्त आयोजन में उपस्थित होने की अपील की है।

News TOP Footer