मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एल वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन का किया निरीक्षण

0 263
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : डॉ आर एल वर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी ने 13 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन का जायजा लिया सबसे पहले पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे  जहा उपलब्ध 10 बिस्तर में से केवल 3 बिस्तर पर ही बच्चे भर्ती पाए गए केंद्र में काफी गंदगी देखी गई बिस्तर और फर्श पर मक्खियां  भिनक रही थी केयरटेकर प्रभारी बीएमओ डॉ प्रशांत तिवारी अनुपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान डॉ ए के द्विवेदी जिला विस्तार एवं मध्यम अधिकारी सीधी साथ में रहे संस्था में आयोजित एलटीटी कैंप में ओ टी का निरीक्षण किया गया जहा डॉ श्रीमती मंजू सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय सीधी द्वारा 18 एलटीटी ऑपरेशन किया गया वार्ड में उपलब्ध पलंगों में बेडशीट नहीं  पाई गई मरीजों से शासकीय निशुल्क उपलब्ध कराई जाने वाली दवाइयों की जानकारी ली गई जिसमें कुछ मरीजों के द्वारा बताया गया कि उन्हें अस्पताल से बाहर से दवाइयां खरीदवाई गई हैं इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी ने प्रभारी बीएमओ डॉ प्रशांत तिवारी से जवाब मांगा है और व्यवस्था में सुधार लाने हेतु कड़े निर्देश दिए हैं एलटीटी ऑपरेशन के भर्ती वार्ड में पाया गया कि एक ही वार्ड में सभी मरीजों को व उनके परिजनों को एक साथ लिटाया गया था जोकि कोविड.19 के नियमों के विपरीत है जबकि चिकित्सालय के अन्य वार्ड खाली पड़े थे इस अव्यवस्था को देखकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी बीएमओ व रामवती तिवारी स्टाफ नर्स को अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए स्पष्टीकरण मांगा है लेबर रूम में कोई स्टाफ ड्यूटी में नहीं पाया गया दिलीप सिंह बीपीएम व श्रीमती कमला गुप्ता  बी ई ई स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए सभी को एक दिवस का  अवैतनिक करने का निर्णय लिया है निरीक्षण के दौरान ही प्रभारी बीएमओ संस्था से बाहर चले गए व लौट कर वापस नहीं आये जिससे संस्था के दैनिक उपस्थिति पंजी का निरीक्षण नहीं हो सका इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी द्वारा प्रभारी बीएमओ डॉ प्रशांत तिवारी के कार्यकलापों पर काफी नाराजगी व्यक्त की गई।-

News TOP Footer