वर्तमान सरकार पत्थर दिल हो गई है उचित मूल्य विक्रेताओं के धरने में कहा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने

सीधी धर्मेंद : विगत कई दिनों से मध्य प्रदेश में सहकारिता से जुड़े उचित मूल्य दुकान के विक्रेता अपने वेतनमान और नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं इस दौरान सभी विक्रेताओं ने अनाज का वितरण और दुकानें बंद कर रखी हैं जिसकी वजह से अब आम जनता को परेशानी होने लगी है वहीं दूसरी तरफ आंदोलनकारी उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं की मांगों पर शासन प्रशासन का रूख नरम नहीं दिखाई दे रहा है विपरीत विक्रेताओं को काम पर वापस लौटने और काम पर वापस नहीं लौटने पर मशीनें जमा करने और मशीनें जमा नहीं करने पर उनके विरुद्ध एफआईआर की बातें कह रहा है बावजूद इसके विक्रेता असमंजस में रहकर भी अपना धरना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। सीधी जिले में भी सीधी शहर के बीथीका परिसर में उचित मूल्य के विक्रेता अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं 14 फरवरी को जिले के प्रवास पर आए मध्य प्रदेश के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने आंदोलन प्रदर्शनकारी उचित मूल्य विक्रेताओं के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर उचित मूल्य विक्रेताओं ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि उन्हें उनकी सेवा का बदला चोर कह कर दिया जा रहा है। आंदोलनकारियों को अपना उद्बोधन देते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार पत्थर दिल हो गई है वह ना तो किसानों की सुन रही है ना गरीबों की सुन रही है ना आप जैसे कर्मचारियों की सुन रही है आज जनता सरकार के इस रवैए से परेशान और हैरान है आगे उन्होंने कहा कि हम आपकी लड़ाई को विधानसभा पटल पर उठाएंगे और आपको उचित न्याय दिलाने की मांग करेंगे धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विक्रेता मौजूद थे।
