सीधी जिले के वनवासी ग्राम गिजवार सिलवार और छुही में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु किया गया किया निधि संग्रह

सीधी धर्मेंद : देश की सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मभूमि में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो मंदिर निर्माण में देश के जन.जन के भावनाओं का सम्मान और लगाव हो इस हेतु पूरे देश में राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण हेतु निधि संग्रह कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसी कड़ी में सीधी जिले के वनवासी ग्राम गिजवार सिलवार एवं छुही में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान के तहत अभियान में पधारे परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर आनंद गिरि जी महाराज के साथ महाकौशल प्रांत विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जन जन के पास पहुंचकर भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु लोगों से निधि संग्रह किया इस दौरान लोगों ने भी भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु अपनी सामर्थ्य अनुसार स्वेच्छा से निधि दान की और अपनी प्रसन्नता व्याप्त की निधि संग्रह के दौरान ग्राम वासियों ने अभियान में पधारे परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर आनंद जी गिरी महाराज का स्वागत किया इस दौरान महाराज जी ने अपने मुखारविंद से मौजूद ग्रामीणों को मंदिर निर्माण की भव्यताओं की जानकारी दी और कहा कि इस देश की असंख्य भावनाओं की इच्छा की पूर्ति होने वाली है जिसके लिए उन सब का सहयोग शामिल हो रहा है।
