मैं भी डिजिटल अभियान के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को दिया गया प्रशिक्षण

0 174
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : डिजिटल लेन – देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पथ पर व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय फिर से शुरू करने अपने व्यवसाय को गति प्रदान करने के लिए  शासन द्वारा पीएमस्वनिधि योजनान्तर्गत बैंको के सहयोग से ब्याज मुक्त 10 हजार रुपये का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कि पथ विक्रेता आत्मनिर्भर बन सके। इसी कड़ी  नगर पालिका परिषद सीधी के स्ट्रीट वेंडर्स को बैंको द्वारा डिजिटल लेंन देंन को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सीधी द्वारा हितग्राहियों को यूपीआई तथा मोबाइल से लेन देन करने हेतु उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। शाखा प्रबंधक मुकेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि योजना के तहत पात्र पथ विक्रेताओं के 10 हजार रुपये के ऋण वितरित किये जा रहे है जिससे इनके आजीविका में वृद्धि हो सके। इसी के तहत आज बैंक में नगर पालिका सीधी के सहयोग से हितग्राहियों को बैंक में बुलाकर डिजिटल लेन देन के लिए प्रशिक्षण भी प्रदाय किया गया और  सभी को डिजीटल लेन देन के लिए प्रोत्साहित किया गया। आज आयोजित पथ विक्रेताओं के डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम शहर के पथ विक्रता, बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक मुकेश मिश्रा, उत्तम उपाध्याय, देवेश सिंह, नगर पालिका सीधी से सिटी मिशन मैनेजर मनोज कुमार चैबे उपस्थित रहे।

News TOP Footer