कांग्रेस प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में सायबर अपराध महंगाई किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस आई टी सेल ने सौंपा ज्ञापन

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में बढ रहें सायबर अपराध और केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही मे डीजल पेट्रोल एवं गैस और बिजली के दामों में हो रहीं बेतहाशा मूल्य वृद्धि और सीधी नगर पालिक क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं से आम जन परेशान हैं जिसको लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह के नेतृत्व में एवं जिला कांग्रेस आई टी एवं सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह के अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके राज्यपाल महोदया के नाम कलेक्टर सीधी को ज्ञापन सौंपकर यथा शीघ्र निराकरण करवाने की व्यवस्था की मांग की। पिछले कुछ दिनों से अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से फेक न्यूज भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं ऐसी फर्जी पोस्ट या न्यूज भेजने वालों पर कानूनी कारवाई की जाये।जिले में अराजक तत्वों द्वारा फर्जी तरीके से आधार कार्ड से पैसे एवं एसण्एमण्एस के माध्यम से आमजन को खाता बंद होने या नेटवर्क बदलने का हवाला देकर खाते से रूपये तथा किसी भी निजी जानकारी को हैक करना जैसे की उपयोगकर्ता का नाम या पासवर्ड और फिर उसमे फेर बदल करना काफी तेजी से बड़ रहा हैए जिसमें जांच कर कानूनी कारवाई की जाये।पुलिस कंट्रोल रूम के पास सर्किट हाउस रोड़ सूखानाला पुल लम्बे समय से निर्माणाधीन हैं लोगो का आवागमन बाधित है पुल निर्माण कार्य यथा शीघ्र पूरा करवा जाए।शहरी क्षेत्र में तोरण द्वार से तोरण द्वार तक की स्ट्रीट लाइट लगनी थी जो रोड़ बनते समय प्रोजेक्ट में थी जो अभी तक नहीं लगी या प्रोजेक्ट में नहीं थी तो उसे जोड़ा जाए और शहर की स्ट्रीट लाइट अधिकांश खराब रहती है यथा शीघ्र दुरुस्त कराई जाय एवं घरेलू बिजली के बिल की दर घटाई जाय।रसोई गैस की कीमतों में बेतहासा वृद्धि हो रही हैं गैस सिलेंडर की बड़ी हुई कीमत वापस ली जाय। डीजल.पेट्रोल पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए सभी टैक्स वापस लिए जाए डीजल पेट्रोल के दाम घटाए जाय।देश के किसान 70 दिन से आंदोलन रत है कई किसान इस आंदोलन में शहीद हो गए है कांग्रेस पार्टी की यह मांग है की जों तीनों काले कानून किसानो के ऊपर जबरदस्ती थोपे गए है उसे वापस ले ज्ञापन सौपने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह ने सिटी हलचल को अपने मुद्दों की जानकारी दी साथ ही सिटी हलचल के पूछे गए सवालों के जबाब दिए।
