गुण्डे एवं माफियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भितरी में रिन्कू शुक्ला का करोड़ो का माकान जमींदोज किया गया

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तरह सीधी जिले में भी अब जिला प्रशासन ने जिले के माफियाओं पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है जिला प्रशासन ने ऐसे अपराधियों की संपत्ति को नष्ट करके उन्हें नेस्तनाबूद करने का काम शुरू किया है उसी कड़ी में12 फरवरी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त भू-माफिया/रेत माफिया, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (छै) के आरोपी द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाये गये भवन को जमींदोज किया गया बताया गया की जिला अंतर्गत जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से निर्मित अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य शुक्रवार को भितरी बरहा टोला में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत एवं वनमण्डलाधिकारी सीधी श्री एम.पी. सिंह के मार्गदर्शन में की गई वन विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये भितरी बरहा टोला में पूर्व जिला बदर एवं वर्तमान एनएसए शुदा आरोपी कुलदीप उर्फ रिन्कू शुक्ला पिता राघवेन्द्र शुक्ला उम्र 40 साल साकिन भितरी सिगमा टोला थाना रामपुर नैकिन जो केन्द्रीय जेल रीवा में निरूद्ध है, के द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर करोड़ो का माकान बनाया था, टीम द्वारा जमींदोज किया गया। भूमि एवं भवन की कीमत 1 करोड़ रूपये से अधिक की है। आरोपी कुलदीप उर्फ रिन्कू शुक्ला पिता राघवेन्द्र शुक्ला उम्र 40 साल साकिन भितरी सिगमा टोला थाना रामपुर नैकिन भू-माफिया के साथ रेत माफिया भी है जिसके ऊपर पूर्व में 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये है जो न्यायालय में विचाराधीन है, के साथ आरोपी के ऊपर 9 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी गई है वर्तमान में आरोपी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (छै) के उपरान्त केन्द्रीय जेल रीवा में निरूद्ध है। अपराध के अतिरिक्त आरोपी पर 9 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये इस्तगासा न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही कलेक्टर श्री चैधरी, पुलिस अधीक्षक श्री कुमावत एवं वनमण्डलाधिकारी सिंह के मार्गदर्शन में की गई जिसमे एसडीएम चुरटह श्री अभिषेक सिंह, एसडीओपी चुरहट श्री नीरज नामदेव, एसडीओ फारेस्ट मनोज कटारिया, तहसीलदार लक्ष्मण पटेल, नायब तहसीलदार अमृता सुमन, नायब तहसीलदार अग्रवाल, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पाण्डेय, कल्याणी पाल, रेंजर चुरहट विनय सिंह, रेंजर मुकेश कुमार अहिरवार, रेंजर प्रेमलाल, रेंजर, के साथ पुलिस विभाग, वन विभाग एवं राजस्व विभाग अमला उपस्थित रहा।
