सीधी सी ई ओ जिला पंचायत ने लगवाया कोविड का टीका

0 197
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेश शुक्ला को कोविड का टीका लगा कर गुरुवार को टीका लगाने का शुभारंभ किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी  द्वारा अपील की गई है कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी तक जिले में 6000 से अधिक लोगों को टीका कृत किया जा चुका है किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है। समय व्यतीत हो जाने के बाद यह सुविधा नहीं मिल पाएगी। इसलिए टीके के सुरक्षा कवच से अपने को प्रतिरक्षित करें और कोरोना को सीधी जिले से, अपने समाज से समाप्त करने में अहम भूमिका निभाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा द्वारा जानकारी दी गई कि राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग हेतु कोविड वैक्सीनेशन दिनांक 12 फरवरी तक पूर्ण करने के लिए शासन स्तर से निर्देशित किया गया है। इसलिए उक्त विभाग के जो नामांकित कर्मचारी अभी टीकाकृत नहीं हो पाए हैं उक्त दिवस में अपने नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्र पर पहुंच कर कोविड का टीका अवश्य लगवाए।

News TOP Footer