समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुषए एकात्म मानववाद के प्रणेताए संस्थापक एवं भारत माता के अनमोल रत्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 53वी पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि पंडित जी सादगी एवं राष्ट्र भक्ति की प्रति मूर्ति थे। उनका संपूर्ण जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है। पंडित जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में पूरे देश के साथ.साथ जिले के सभी बूथ केंद्रों पर में मनाई जा रही है। 18 करोड से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पंडित जी पाथेय हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता के सच्चे सिपाही थे। उनके द्वारा बोया गया भाजपा रूपी पौधा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी वट वृक्ष रूप में फैलकर भारत माता की सेवा में निरंतर तत्पर है कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी ने किया। अवसर पर प्रमुख रुप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहानए युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
