विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल ने किया 60 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

0 141
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 11 फरवरी विधायक विधानसभा क्षेत्र सीधी केदारनाथ शुक्ल की अध्यक्षता में कोल्हुआ में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री शुक्ला द्वारा 60 लाख 19 हजार रूपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। विधायक द्वारा 48 लाख रूपये लागत का कोल्हुआ मुख्य मार्ग से जमतिहा टोला तक पहुॅच मार्ग एवं पुल पुलियों का निर्माण का भूमिपूजन एवं शिलान्यास, 8.2 लाख रूपये लागत का खाद्यान्न भण्डारण हेतु समर्थन मूल्य पक्का चबूतरा निर्माण एवं 3.99 लाख रूपये लागत का सार्वजनिक शौचालय निर्माण का लोकार्पण किया गया। विधायक श्री शुक्ल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंत्योदय के विचार से गरीबों के कल्याण व भारत के उदय की सोच देने वाले पं. उपाध्याय को नमन किया। विधायक श्री शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में एक जन हितैषी सरकार है जो गरीबों की पीड़ा को समझती है और मेहनत करने वाले लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश ही देश का एक ऐसा राज्य है जो किसानों को बिना कर्ज के राशि प्रदाय कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा कृषकों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये की राशि प्रदाय की जा रही है। विधायक ने कहा कि इसमें छोटे-बड़े किसानों के मध्य किसी प्रकार का भेद नहीं किया जाता है। यह राशि किसानों की रोजमर्रा की समस्याओं को ध्यान में रखकर दी जा रही है। जिसमें वे इस राशि का उपयोग में खेती में कर उन्नति कर सकें। विधायक श्री शुक्ल ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस दिशा में विशेष प्रयास कर सभी किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। विधायक श्री शुक्ला ने वनाधिकार पट्टों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे सभी आदिवासी जो वर्षों से वन भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि सभी पात्र आदिवासी परिवारों को वनाधिकार हक प्रमाण पत्र मिले, जिससे उन्हें भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि इस योजना से प्रत्येक पात्र हितग्राही को लाभान्वित किया जाये। योजना के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता रखी जाए तथा हितग्राहियों के साथ उचित एवं सहानुभूति पूर्वक विचार हो। विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि सभी गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वर्ष 2024 तक मिलेगा और नल-जल योजना अंतर्गत हर घर को पानी मिलेगा। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि जो शौचालय बने है उसमें ताला बंद हुआ पाया जा रहा है पंचायत सचिव यह शौचालय खोलने की व्यवस्था करे। जिससे आम जन को उसका लाभ मिले। विधायक ने कहा कि सरकार ने संबल जैसी जन हितैषी योजना को फिर से प्रारंभ कर दिया है  जिससे गरीब मजदूर वर्गों को हर तरीके की सुविधायें सहूलियतें प्रदान की जा रही हैं। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार द्वारा सतत रूप से प्रयास किये जा रहे हैं। हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक के कैश लेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इस योजना के माध्यम से न केवल शासकीय बल्कि चिन्हित निजी अस्पतालों में भी लाभ प्राप्त होगा। विधायक श्री शुक्ल ने  उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का खाद्यान्न पर्ची बनाया जाना सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। विधायक श्री शुक्ल द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षा जात-पात एवं अमीरी-गरीबी की खाई पाटने में सक्षम है। शिक्षा से न केवल अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है बल्कि हक से उसे प्राप्त करने की क्षमता का विकास भी होता है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से अधिकतम आवेदन राजस्व एवं पंचायत विभाग के प्राप्त होते हैं जिनमें से कुछ आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाता है एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा की प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की जनपद पंचायतवार माॅनिटरिंग की जायेगी। शिविर में जनपद पंचायत सीधी की प्रधान शकुंतला सिंह परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी. एल. मिश्रा, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा, तहसीलदार गोपद बनास लक्ष्मीकान्त मिश्रा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हिमांशु तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह परिहार, सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा आमजन उपस्थित रहे।

News TOP Footer