आवास योजना के भवन निर्माण में जबरन रोक लगाने पर आदिवासी परिवार ने की शिकायत

सीधी धर्मेंद : जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेहरा खुर्द में आदिवासी परिवार के भवन निर्माण पर गांव के सरहंग लोगों द्वारा रोक लगाए जाने से पीडि़त परिवार प्रशासन से शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग कि है कलेक्टर के नाम दिए शिकायती आवेदन में पीडि़त मुन्नी कोल पिता रामसुख कोल निवासी ग्राम गोरियरा उत्तर टोला ने आरोप लगाया है कि वह अपनी आराजी नं 139 में पिछले पचास वर्ष से मकान बनाकर निवास कर रही है किन्तु पुराना मकान जर्जर होने पर आवास योजना के तहत नवीन मकान बना रही थी किन्तु गांव के रामसिया गौतम एवं बाल्मीक गौतम के द्वारा यह कहकर भवन निर्माण में रोक लगाई जा रही है कि वह उनके कब्जे पट्टे की भूमि है जबकि ऐसा नहीं है। अपने कब्जे भूमि पर घर बना रही थी इसके बाद भी सरहंगता पूर्वक अनावेदक पक्ष द्वारा जबरन रोक लगाई जा रही है जबकि रामसिया गौतम एवं बाल्मीक गौतम के द्वारा स्वयं सरकारी भूमि खसरा नं. 124 रकवा ०.77 हेक्टेयर में भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 10 कमरे का मकान निर्माणाधीन है जिसकी शिकायत एसडीएम गोपद बनास से की गई थी जिस पर स्थगन जारी किया गया था किन्तु स्थगन के बाद भी भवन का निर्माण किया जा रहा है। शिकायत पर सरहंग लोगों द्वारा रात के समय लेवर लगाकर भवन तैयार कर लिए हैं। शिकायत पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। वही उक्त बस्ती में वसे दूसरे आदिवासी परिवारो को भी आवास का लाभ दिया गया है जिसके तहत जो किस्त जारी हुई है उस आधार पर भवन का निर्माण शुरू करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके कार्यों पर भी आपत्ति की जा रही है। पीडि़त आदिवासी परिवार प्रशासन से कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है।
