आसमान छूती महंगाई के विरोध में चुरहट यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

0 228
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : देश में लगातार आसमान छू रहीं महंगाई और बेरोज़गारी के विरोध में यूथ कांग्रेस चुरहट विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम अभिषेक सिंह तहसील चुरहट के नाम विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया सौपे गए ज्ञापन मुद्दे मुख्यत डीजल पेट्रोल के बेतहासा वृद्धि से किसान व्यापारी आम जन एवं मजदूरो पर कमर तोड़ असर बिजली की बढ़ी हुई दर से आम जनमानस पर असंतोष गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई दर से उपभोक्तायो पर आर्थिक स्तर पर बढ़ती हुई परेशानीएआवारा मवेशियों के लिए तत्काल स्थाई तथा अस्थाई बाड़ा बनाया जाये नगर पंचायत की मुख्य मार्ग रीवा.सीधी को चुरहट बाजार से गुजरने वाली रोड को चुरहट थाना से सर्रा तक ठीक कराया जाये प्राधनमंत्री आवास में लोगो के साथ छलावा किया गया तथा लोगो की बाकी किस्ते नही मिली जो तुरंत दिलवाई जायेएनल.जल योजना से पेयजल समस्या निदान के लिए बेतहासा टैक्स में वृद्धि की गई है जिसे वापस लिया जाये राजीव गांधी सामुदायिक भवन आम जनता की लिए बनाया गया था जिसे गरीब व्यक्ति भी अपना कार्यक्रम कम दर पर उपयोग कर सके लेकिन अब यह गरीबो के लिए राह ही नही गया गरीबो से कोसो दूर हो गया है कारण प्रशासन द्वारा इतना किराया बढ़ा दिया गया है की आम जन इसका उपयोग नही कर पा रहे है जिसका किराया पुर्वारतः 1100 किया जायेएनगर परिषद् की आबादी को देखते हुए एक और कर्मशाला अतिअवाश्क है जिसका नव निर्माण कराया जायेएबस एवं ऑटो टैक्सी के द्वारा आम जनता से मनमानी किराया वसूला जा रहा है इसके लिए व्यवस्थित तौर पर किराया सूची तैयार करायी जाये।उचित मूल्य की दुकनो में हितग्राहियों की मशीन में फिंगर न आने के कारण खद्यान नही दिया जा रहा है उन्हें खाद्यान उपलब्ध कराया जाये आईडीएसएमसी योजना के तहत सम्बंथित काम्प्लेक्स एवं आवासीय प्लाट का आवंटन कई वर्षो से बंद पड़ा है जिसका आवंटन कराया जाये अति गरीब पीला राशन कार्ड धारियों को कूपन जारी किया जाये ग्राम नकवेल  में एक कर्मशाला बनायी जाये बाईपास बरहई.चुरहट मार्ग पर दुर्घटना न हो इसलिए ओवेरब्रिज निर्माण किया जाये चुरहट नगर परिषद् में बनी सब्जी मंडी को व्यवस्थित निर्माण कर सुचारू रूप से चालू करायी जाये चुरहट में आधुनिक शमसान घाट का निर्माण कराया जाये।पूर्व प्रदेश सचिव कमलेंद्र सिंह डब्बू ने  कहा कि डीजल पैट्रोल के दामों एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी हैं नगर पंचायत की मुख्य मार्ग रीवा.सीधी के मध्य को चुरहट बाजार से गुजरने वाली रोड़ को चुरहट थाना से सर्रा तक ठीक कराया जाय।कांग्रेस आई टी सेल के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा की  बिजली के तार में नहीं बिजली के बिल में करेंट आ रहा हैं बिजली की बड़ी हुई दर से आम जीवन अस्त व्यस्त हैं।यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 2 करोड़ युवाओं को प्रत्येक वर्ष रोज़गार देने की बात कही थीं और और आज आलम यह है कि  रोजगार  पाने वाले व्यक्ति भी  बेरोजगारों की सूची में शामिल हो रहे हैं वर्तमान सरकार रोज़गार के नाम पर युवाओं को सत्ता पाने की लालच में  उसके साथ छलावा किया  गयाएमहंगाई को कम करने का लालच देकर सत्ता हथियाने वाली यह वर्तमान सरकार आज महंगाई को एवरेस्ट की ऊंचाई तक पहुंचा देगी यह किसी ने सोचा नहीं था।

News TOP Footer