कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने सड़क दुर्घटना के 4 मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने सड़क दुर्घटना में 04 मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रूपये के मान से कुल 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।कलेक्टर श्री चैधरी ने बताया कि ग्राम कोठार तहसील गोपद बनास जिला सीधी के अमर बर्मा की दिनांक 02.01.2021 को ग्राम जोरौंधा तहसील गोपद बनास में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पिता पिता रामसजीवन बर्मा को 15 हजार रूपये, ग्राम नेबूहा तहसील मझौली जिला सीधी के अरविन्द सिंह की दिनांक 26.05.2019 को ग्राम जोरौंध तहसील गोपद बनास में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी रेखा सिंह को 15 हजार रूपये, ग्राम उपनी तहसील गोपद बनास जिला सीधी के रामाधार साहू की दिनांक 21.06.2019 को ग्राम शिवपुरवा तहसील गोपद बनास में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस माता मुस.सकुरीदेवी को 15 हजार रूपये एवं ग्राम सलैया तहसील गोपद बनास जिला सीधी के रोहित सिंह की दिनांक 10.12.2020 को ग्राम सलैहा तहसील गोपद बनास में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस माता पुप्षा सिंह को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
