पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने अभियोजन अधिकारियों के साथ थाना चौकी प्रभारियों की ली बैठक

सीधी धर्मेंद : 9 फरवरी को पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के नेतृत्व में को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में मासिक वार्षिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अंजुलता पटले ए जिले के समस्त अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जिले के अभियोजन अधिकारी जिला सीधी के समस्त थाना चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत माह जनवरी में थानों में की गई समस्त कार्रवाइयों तथा अपराधों का पर्यवेक्षण किया गया जिसमें विगत माह में पंजीबद्ध नवीन अपराध मर्ग महिला संबंधी अपराध संपत्ति संबंधी अपराध तथा माइनर एक्ट के तहत अवैध मादक पदार्थो के विक्रय तथा परिवहन जुआ सट्टा अवैध शराब की कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई व अन्य अपराधों में की गई कार्रवाई का अवलोकन कर समीक्षा की गई साथ ही आदेश दिए कि अपराध पंजीबद्ध होने के उपरांत जल्द से जल्द विवेचना कर पीड़ित को न्याय दिलाएं जिससे अनावश्यक रूप से अपराधों की पेंडेंसी में वृद्धि ना हो। स्थानीय एवम् वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करें मीटिंग के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त निर्देश दिए गए कि आदेशों का कड़ाई से पालन करेंएअच्छे कार्यों के द्वारा आमजन के भीतर पुलिस की अच्छी छवि का निर्माण करें । अपनी सक्रियता द्वारा अपराध के ग्राफ को न्यूनतम स्तर पर लाकर आदर्श प्रस्तुत करें।
