नगर परिषद मझौली के प्रभारी कुंवर सिंह ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

सीधी धर्मेंद : नगरी निकाय चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर परिषद मझौली के लिए नियुक्त प्रभारी कुंवर सिंह के मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू के विशिष्ट अतिथि में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझौली की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित की अध्यक्षता में नगर परिषद मझौली में संपन्न हुई। बैठक में धौहनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती कमलेश सिंह एवं तिलक राज सिंह सहित यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप द्विवेदी एवं यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विनय मिश्रा विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी कुंवर सिंह ने कहा कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि पार्टी टिकट किसे दे सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेश की सरकार बनाना।
