नशीली कफ सिरप का विक्रय करने वाला आरोपी आया रामपुर नैकिन पुलिस की गिरफ्त में

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडेय के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार चतुर्वेदी पिता रामेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 32 साल व चंद्रमणि प्रसाद पिता रामेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 45 साल दोनों निवासी रघुनाथपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बताया गया की दिनांक 4 फरवरी को थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कृष प्लास्टिक स्टोर हत्था के दुकानदार द्वारा अवैध कोरेक्स कप सिरप की बिक्री की जा रही है । उक्त सूचना पर रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर दुकानदार कृष्ण कुमार चतुर्वेदी पिता रामेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 32 साल व चंद्रमणि प्रसाद पिता रामेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 45 साल दोनों निवासी रघुनाथपुर की तलाशी लेने पर 39 सीसी ओंरेक्स कप सिरप एवम 3100 रुपए नगद बरामद हुए आरोपियों के पास कफ सिरप बेचने का बैध लायसेंस न होने पर उक्त कफ सिरप को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया और कारवाही उपरांत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और अपराध धारा 5/13 मध्य प्रदेश ड्रग्स कान्ट्रोल अधिनियम व 8/21 / 22 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया तथा आरोपियों को जे आर पर न्यायालय पेश किया उक्त कारवाही मे थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी अशोक पाण्डेय उप निरीक्षक संतोष चौरसिया प्रधान आरक्षक 260 राजेश तिवारी आरक्षक 502 अनिल यादव 280 हरिओम द्विवेदी नायक 50 शशिशेखर उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही है।
