1 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चैधरी ने किया इलेक्शन वेयर हाउस का निरीक्षण

सीधी धर्मेंद : 6 फरवरी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इलेक्शन वेयर हाउस “जिला निर्वाचन सदन” का निरीक्षण अवलोकन किया गया। इसे जिले के वेयर हाउस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। लोक सभा एवं विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रयुक्त की जाने वाली मशीनों को भण्डारित किया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से विक्रम सिंह, कांग्रेस से रूद प्रताप सिंह बाबा, सीपीएम से सुंदर सिंह एवं सीपीआई से आनन्द पाण्डेय उपस्थित रहे।
