विश्व कैंसर दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0 129
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सीधी द्वारा जीएनएमटीसी सीधी में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्र द्वारा कैंसर के लक्षण के विषय में बताते हुए जल्द से जल्द पहचान कर प्रारंभिक अवस्था में ही चिन्हित किये जाने के विषय में जानकारी दी गई। डॉ. मिश्रा द्वारा प्रारंभिक लक्षण दिखने पर लापरवाही न करने की सलाह दी गयी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि कैंसर जैसी घातक बीमारी शरीर के हर अंग में कोशिकाओं के अनियमितताओं से हो सकता है। इस अवसर पर डॉ अंजली दुबे मेडिकल ऑफीसर पैथालाजिस्ट जिला अस्पताल द्वारा कैंसर के बारे तकनीकी रूप से चर्चा की गई एवं बताया गया कि किसी भी तरह के लक्षण प्रकट होने पर तत्काल जांच कराए टाले नहीं अन्यथा घातक हो सकता है। श्रीमती सुषमा तिवारी नर्सिंग ट्यूटर ने तंबाकू के सेवन को प्रमुख कारण बताते हुए इसके परहेज की सलाह दी गयी एवं सभी को तम्बाकू से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गयी। जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जीएनएमटीसी छात्राओं में से मनाली गौतम एवं रश्मि कुर्मी ने कैंसर के बारे तकनीकी रूप से बताया गया।

News TOP Footer