बीजेपी की संगठनात्मक बैठक में संगठन मंत्री ने बताया जीत का मंत्र

0 206
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला पार्टी कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री चुरहट विधायक एवं नगरी निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सहसंयोजक शरदेन्दु तिवारी प्रभारी पूर्व महापौर रीवा वीरेंद्र गुप्ता संम्भागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन के मार्गदर्शन एवं आतिथ्य तथा धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्राए विंध्य क्षेत्र प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह परिहार की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं का नगरी निकाय चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम जिले की सभी नगरीय निकायों के चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। जीत का कोई विकल्प नहीं है कार्यकर्ता पदाधिकारी मतदाता सूची का अवलोकन करे मेहनत त्याग तपस्या और स्नेह के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता का दिल जीते  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों और जनता के दम पर जिले की सभी नगरी निकाय सीधी मझौली चुरहट रामपुर नैकिन फतह करके कमल खिलाएंगे बैठक में संम्भागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन ने नगरीय निकाय चुनाव एवं आजीवन सहयोग निधि के महत्व की बारीकियों को समझाया एवं दोनों विषयों पर व्यापक चर्चा बैठक में रीवा के पूर्व महापौर एवं प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सुचिता की राजनीति करती है ।कार्यकर्ताओं और विकास के दम पर हम जिले की सभी सीटों पर विजय श्री का वरण करेंगे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह परिहार ने करते हुए सहयोग निधि को समय सीमा में पूर्ण करने की बात कही।

News TOP Footer