जिले में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।

0 320
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिले में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी द्वारा ध्वजरोहण किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के संदेश का वाचन किया जाएगा। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए अधिकारियों को कोविड-19 की गाईड लाईन तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड-19 के दृष्टिगत परेड में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाईड, शौर्यदल आदि भाग नहीं लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं पर केन्द्रित चलित झांकियां भी निकाली जाएगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर परेड नहीं होगी। शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान का आयोजित किया जाएगा तथा कार्यक्रम में बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय में प्रशासनिक समिति प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा राष्ट्रीय गान होगा। 23 जनवरी को छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का जिला पुलिस बल विशेष सशस्त्र बल होमगार्ड और वन विभाग की टोलियो द्वारा अभ्यास किया गया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर-

News TOP Footer