पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज बालक एवं बालिकाओं के 75 अपहरण के मामलों में फरार अरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

0 307
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज बालक एवं बालिकाओं के 75 अपहरण के मामलों में फरार अरोपियों तथा अपहत बालक एवं बालिकाओं की दसतयाबी हेतु 6 लाख तिरासी हजार रूपये इनाम राशि की उद्घोषणा की गयी है। जो भी व्यक्ति गिरफ्तार/दस्तयाब करेंगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके एवं अपहत/अपहता की दसतयाबी हो सकेगी उसे इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। श्री कुमावत ने बताया कि ग्राम चुरहट थाना चुरहट के कृष्णा बंसल की गिरफ्तारी पर 3 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer