जिले में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती ‘‘पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई

0 324
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिले में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती ‘‘पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। मानस भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल एवं कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा नेताजी सुभाषचन्द्र के चित्र पर मात्यार्पण कर उनके अदम्य साहस एवं राष्ट्र के लिए निःस्वार्थ सेवा को स्मरण किया गया। विधायक श्री शुक्ल द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में किए गए योगदान के लिए श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि नेताजी के नेतृत्व में भारत की स्वतंत्रता की निर्णायक लड़ाई सुव्यवस्थित तरीके से लड़ी गयी। इस लड़ाई से अंग्रेज भारत को छोड़ने पर मजबूर हो गए। नेताजी न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थे बल्कि एक अर्थशास्त्री भी थे। वो भारतीय संस्कृति के संरक्षक भी थे। उन्होने कहा कि नेताजी कहते थे कि अन्याय करने से अन्याय सहने वाला बड़ा अपराधी होता है। इसलिए हमें भी सदैव अन्याय के विरूद्ध अपनी आवाज उठानी चाहिए तथा गरीब के हक के लिए मजबूती से खड़े रहना चाहिए। विधायक श्री शुक्ल ने नई पीढ़ी से कहा कि नेताजी के जीवन उनके आदर्शों एवं विचारों से जुड़े साहित्यों को पढ़े तथा उन्हे अपने जीवन में आत्मसात करें। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार पूरे देश में नेताजी के जयंती मनाई जा रही है यह अत्यन्त गर्व का विषय है। इससे युवा पीढ़ी नेताजी द्वारा किए गए अतुलनीय समर्पण की जानकारी प्राप्त हो सकेगी और उनके आदर्शों पर चलकर श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान करेंगी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि नेताजी का जीवन हमें राष्ट के लिए निःस्वार्थ भाव से सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा देता है। आप जो भी कार्य कर रहें है यदि वही आप सच्चे भाव से और पूरी ऊर्जा से करें यही देश की सच्ची सेवा होगी। अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि आज हमें गरीबी, कुपोषण, समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों के विरूद्ध आजादी का संघर्ष जारी रखना है। जिस प्रकार नेताजी के पराक्रम से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुयी है उसी प्रकार हम सभी के पराक्रम से देश को विभिन्न कुरीतियों से स्वतंत्रता प्राप्त होगी। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले, गणमान्य नागरिक डा राजेश मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह परिहार, गुरूदत्त शरण शुक्ल, धर्मेन्द्र शुक्ल सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहें।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer